गढ़वाल विवि के छात्रसंघ चुनाव में मीडिया की एंट्री पर रोक, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को खुली छूट
देहरादून, सितम्बर 11 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में मीडिया की एंट्री को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। चुनाव के दौरान पत्रकारों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की बात सामने आई, जबकि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को प्रवेश दिए जाने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया प्रवेश के संबंध में जब विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार और चुनाव संचालन समिति से जानकारी ली गई तो बताया गया कि चुनाव स्थल पर पत्रकारों की एंट्री की अनुमति नहीं है। आरोप है कि प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकारों को न तो कोई विशेष पहचान-पत्र जारी किया गया और न ही संस्थान से संबंधित वैध प्रमाण प्रस्तुत करने के बावजूद प्रवेश दिया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सक्रिय इंफ्लुएंसर्स को चुनाव परिसर में प्रवेश दिए जाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.