देहरादून, जून 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 127 इन्फैंट्री बटालियन ईको गढ़वाल राइफल्स, गढ़वाल ग्रीनर्स ने पांच हजार से ज्यादा पौधे लगाने के साथ हजार पौधे वितरित किए। दो से पांच जून तक आयोजित भागीदारी और जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत देहरादून, सहिया व कस्याली में पर्यावरण सप्ताह में सेना के जवानों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, सरकारी विभागों, एनजीओ, विश्वविद्यालयों व स्थानीय समुदायों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में सैन्य चिकित्सालय, दून सैनिक संस्थान, ग्राम अस्ताद और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों सहित अनेक स्थानों पर पांच हजार से अधिक स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण के लिए हजार से अधिक पौधे वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- गढ़वाल ग्रीनर्स ने पर्यावरण सप्ताह में लगाए पांच हजार पौधे इस दौरान जल संरक...