बिजनौर, मार्च 9 -- चांदपुर। नगर के धनौरा फाटक के पास गढ़वाल एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत पुलिस मौके पर पहुंची युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। नगर के मोहल्ला फीना कॉलोनी निवासी जाकिर अहमद का 26 वर्षीय पुत्र शादाब अहमद धनौरा रेलवे फाटक के पास स्थित खम्भा नंबर 24/4 के पास टहल रहा था। परिजनों ने बताया की शनिवार की देर शाम नजीबाबाद से दिल्ली जा रही गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में शादाब आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौत की खबर पुलिस ने शादाब के परिजन को दी। मौके पर शादाब के परिजन पहुंचे और शादाब की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शादाब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...