विकासनगर, मई 31 -- पछुवादून गढ़वाल सभा की बैठक दिनकर विहार स्थित सभा भवन में रविवार को संपन्न हुई। आम बैठक में गढ़वाली संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार पर मंथन हुआ। सभा में मौजूद लोगों ने संस्कृति के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि संस्कृति किसी भी समाज विशेष की पहचान होती है। लिहाजा समाज से जुड़े हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए परंपराओं व रीति-रिवाजों को शिद्दत से मनाते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...