लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता मुनाल महोत्सव के दूसरे दिन नृत्य और गीतों से पर्वतीय संस्कृति की छटा देखने को मिली। सर्वोदय नगर स्थित लिबर्टी कालोनी में चल रहे महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन सदस्य विधान परिषद कांति सिंह , ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र तथा क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र शर्मा, पूर्व महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ देवेंद्र नेगी किया।महोस्तव में मुनाल रंग मंडल के कलाकार रंग मंडल प्रमुख विक्रम बिष्ट के निर्देशन में तथा वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी के संगीत संयोजन में गायन वादन नृत्य के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति भजन से लोक गायिका ऋचा जोशी तथा दीपिका मिश्रा ने किया। इसके साथ ही कलाकारों ने गढ़वाल के पारंपरिक लोक नृत्य थड़िया चौपला झूमेलो चाचरी होली नृत्य का प्रदर...