देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून। आशा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म 'जलमभूमि' शुक्रवार को देश भर के प्रमुख सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक के. राम नेगी और अभिषेक मैंदोला ने बताया कि यह फिल्म उत्तराखंड की संस्कृति और परिवेश को बड़े पर्दे पर जीवंत करती है। फिल्म देहरादून के विभिन्न मॉल्स के साथ-साथ वेगास मॉल द्वारका (दिल्ली), जयपुरिया मॉल गाजियाबाद और के-प्राइड कोटद्वार में प्रदर्शित की जा रही है। फिल्म में अंकिता परिहार, अभिनव चौहान और नियो फरस्वान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...