अल्मोड़ा, दिसम्बर 25 -- चौखुटिया। बोनाफाइड पब्लिक हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह गुरुवार को धूम-धाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। गढ़वाली, कुमाउनी, देशभक्ति गीतों समेत विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'शबरी के राम नवधा भक्ति' थीम पर हुए समारोह में शिक्षा, राजनीति, पत्रकारिता, अध्यात्म, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने स्कूल की शिक्षा व अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी दी। बद्रीविशाल वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। सरस्वती वंदना, राम शबरी मिलन, लोक नृत्य व आधुनिक शिक्षा, पर्यावरण से संबंधित नाटक भी प्रस्तुत किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.