गढ़मुक्तेश्वर रवाना हुआ भोले की आर्मी का जत्था
बरेली, अगस्त 17 -- भोले की आर्मी, नाथनगरी के 22 शिवभक्तों का जत्था रविवार को ग्रीन फार्म रिसोर्ट, पीलीभीत बाईपास से गंगाजल लेने गढ़मुक्तेश्वर धाम ब्रजघाट के लिए रवाना हुआ। सोमवार सुबह जत्था बरेली पहुंचकर सभी नाथ मंदिरों में जलाभिषेक करेगा। शाम सात बजे बन्नूवाल नगर स्थित श्री मनकामेश्वर नाथ मंदिर में भव्य महाआरती होगी। जत्थे में मनोज पांडेय, केसी पांडे, आरएस शर्मा, दिवाकर आर्य, अजय सति, स्वदेश कन्नौजिया, विपिन उदित, चारू सति, संजय रौतेला, चंदन तिवारी, रवि कुमार समेत 22 शिवभक्त शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: काशी धर्मपुर से 80 कांवड़ियों का जत्था गढ़मुक्तेश्वर रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.