गढ़मुक्तेश्वर : निर्माणाधीन फैक्ट्री में हथियारबंद बदमाशों का धावा
हापुड़, जून 23 -- गांव झड़ीना स्थित जेएसके स्पिनटेक्स प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन धागा फैक्ट्री में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और 84 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फैक्ट्री स्वामी सुशील जिंदल निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर में दी गई तहरीर के अनुसार 22 जून को फैक्ट्री कर्मचारियों को वेतन का वितरण किया गया था। रात करीब एक बजे चार अज्ञात बदमाश फैक्ट्री परिसर में घुस आए। बदमाशों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को हथियारों के बल पर धमकाकर बंधक बना लिया। इसके बाद मैनेजर कपिल गिरि के बैग से 48 हजार रुपये, कर्मचारी रामपाल कश्यप से 30 हजार रुपये तथा गोकुल से 6 हजार रुपये लूट लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.