पूर्णिया, मार्च 19 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।मां भगवती सेवा समिति सिमरिया गढ़बनैली के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 20 से 27 मार्च तक किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से आए विद्वान पंडित एवं कथावाचक अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतिदिन संध्या 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कथा का आयोजन होगा। महोत्सव की शुरुआत 19 मार्च की सुबह 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। वहीं 28 मार्च को प्रातः विसर्जन कार्यक्रम आयोजित कर महायज्ञ का समापन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...