बेगुसराय, जून 22 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- गढ़पुरा में लो वोल्टेज ने बढ़ाई लोगों की परेशानीगर्मी का प्रभाव दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आती हैं और अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही लोग बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के साथ-साथ बिजली की लो वोल्टेज की समस्या ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली की आपूर्ति तो हो रही है लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, कूलर, मोटर और अन्य विद्युत उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। कई जगहों पर पंखे केवल नाममात्र के लिए चल रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं ...