बेगुसराय, दिसम्बर 21 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बीते 12 दिसंबर को अतिक्रमण मुक्ति अभियान को लेकर प्रखंड सभागार में बखरी एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोगों ने बारी-बारी से समस्या व निदान के बारे में बातें रखी थी। बैठक में एसडीएम ने बताया था कि 15 से 25 दिसंबर गढ़पुरा बाजार में मापी होना तय हुआ था। लेकिन, ठंड बढ़ जाने का कारण इसमें विलंब हो गया। एसडीएम ने बताया कि ठंड बढ़ जाने के कारण डीएम श्रीकांत शास्त्री ने निर्देश दिया है कि ठंड में अगर तोड़फोड़ होगी है तो लोगों का आश्रय टूटेगा और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मालूम हो बिहार के मौसम विभाग ने अभी शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया हैं। जैसे ही ठंड कम होगी, मापी और अतिक्रमण मुक्ति अभियान शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...