गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा। शहर के मेन रोड स्थित गढ़देवी मोड़ के पास मजदूर मार्केट को नगर परिषद की ओर से दानरो नदी में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां मजदूरों के लिए पेयजल सहित विभिन्न तरह की व्यवस्थाएं भी की गई है। उसके बाद भी मजदूर सड़क के किनारे खड़ा रहते हैं। उसके कारण सड़क जाम के साथ-साथ मजदूरों का दुर्घटना होने का डर भी बना रहता है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने सख्ती दिखाते हुए कहा है कि गढ़देवी मोड़ पर सड़क के किनारे खड़ा रहने वाले मजदूरों पर नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उसके साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। उन्होंने मजदूरों को दानरो नदी क्षेत्र में शिफ्ट किए गए जगह पर जाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...