बदायूं, दिसम्बर 31 -- बिल्सी। नगर के कुटी मंदिर पर महाकाल के भक्तों ने मां गढ़कालिका देवी स्वरूप में बाबा का दिव्य श्रृंगार किया। बाबा की अद्भुत झांकी के दर्शन को देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। इधर, मोहल्ला संख्या पांच स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर पर भी महाकाल के भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...