गंगापार, मार्च 31 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चौकी दिघिया मार्ग पर स्थित रामनगर बाजार के डोरवा मोड़ पर सड़क के बीचोंबीच कई गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के विश्वम्भर नाथ पटेल, नीरज सिंह यादव, चंद्रदीप सिंह, गोलू पटवा, संजय केशरी, डॉ. संजय श्रीवास्तव,मईया लाल शुक्ल,सुनील केशरी,आशीष पटेल सहित अनेक लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इन गड्ढों को जल्द से जल्द पाटकर सड़क को दुरुस्त कराया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.