गड्ढों से पटी सेला-धामीकुडा सड़क में डामरीकरण की मांग
पिथौरागढ़, अप्रैल 21 -- संतोष आर्यन, मुनस्यारी। सेला-धामीकुडा सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बनने से दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके सड़क सुधारीकरण को लेकर डामरीकरण की पहल नहीं हो रही है। मुनस्यारी भम्रण पर बीते दिनों आए डीएम आशीष भटगांई को ग्राम प्रधान मोहन दोसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रधान दोसाद ने कहा कि सेला-धामीकुडा सड़क कई गांवों को जोड़ती है। वर्तमान में सड़क गड्ढों से पटी हुई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.