मैनपुरी, मार्च 14 -- कस्बा का दलेलनगर-नगला हंसी मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। 10 वर्ष पूर्व बनी सड़क की हालत जर्जर हो गई है, जिससे ग्रामीणों को पैदल निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई वर्ष से सड़क की मरम्मत न होने से ग्रामीण परेशान हैं। मार्ग की हालत दयनीय हो गई है। मार्ग पर बड़े व छोटे वाहनों का लगातार आना-जाना लगा रहता है। सड़क पर गड्ढे हो जाने से साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कभी-कभी तो छात्र गड्ढे में गिरकर घायल हो जाते हैं। इस मार्ग से सलूकनगर, नगला हंसी, खैरानदेशनगर, धमौआ, लाखनमऊ, नगला सवैया के ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...