रुडकी, मई 4 -- कलियर, संवाददाता। कलियर से रहमतपुर जाने वाले मार्ग पर रविवार रात बारिश से जलभराव हो गया। इससे साबिर पाक की जियारत के लिए आने वाले जायरीनों और स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। नजीबाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, संभल, धामपुर, काशीपुर और हल्द्वानी आदि शहरों से आने वाले जायरीन इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। सड़क पर भरे गंदे पानी से जब बड़े वाहन गुजरते हैं, तो गंदा पानी उछलने से कपड़े खराब हो रहे हैं। कीचड़ और पानी की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.