गंगापार, मई 10 -- चमचमाती हाईवे से हटकर गांवों को जोड़ने वाली सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल है। सड़क पर बने गड्ढों ने सड़क की पहचान ही मिटा दिया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से लेकर जिला पंचायत तक की सड़कों का एक ही हाल है। बांदा हाईवे पर स्थित शिवराजपुर से प्रतापपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बना विशाल गड्ढा सीधे- सीधे मौत को दावत दे रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। यह गड्ढा कोई छोटा-मोटा खड्डा नहीं, बल्कि इतना गहरा और चौड़ा है कि भारी वाहन भी इसके सामने बेबस नजर आते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब भी कोई ट्रक या भारी वाहन इस रास्ते से गुजरता है, तो वह असंतुलित होकर एक तरफ झुक जाता है। जरा सी चूक और बड़ा हादसा तय है। आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढा आज या कल का नहीं, बल्कि कई महीनों से इसी तरह बन...