औरैया, मार्च 21 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मुहल्ला गोविन्द नगर में करीब बीस वर्ष पहले बनी सड़क अब पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क किनारे बनी नालियों की पुलियां टूट गई हैं और उन पर लगी जालियां उखड़ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा बन गया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की जनचर्चा में हरे कृष्ण शुक्ला, हरी बाबू दुबे, देवेंद्र मिश्रा, अवधेश गुप्ता, अभिषेक दुबे, सुरेश वर्मा, निखिलेश तिवारी, मुन्ना शुक्ला और राम किशोर गुप्ता ने बताया कि कई बार सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक किसी ने भी समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए हैं। इससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।गोविन्द नगर दक्षिणी निवासी हरे कृष्ण शुक्ला, हर...