अलीगढ़, जून 30 -- अकराबाद, संवाददाता। क्षेत्र के नानऊ से पिलखना चौराहे तक जाने वाला करीब पांच किलोमीटर लंबा मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। लंबे इंतजार के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया, लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पूरे मार्ग में केवल आधे हिस्से का ही निर्माण हो सका है, जबकि शेष हिस्से की पुरानी डामर सड़क कई स्थानों से उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के दौरान में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में दोपहिया और अन्य वाहन अचानक गड्ढों में फंसकर अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े ह...