बहराइच, मई 20 -- बहराइच। दरगाह थाने के रेलवे स्टेशन रोड के फ्रीगंज कब्रिस्तान के सामने शराब की दुकान के पीछे गढ्ढे के किनारे मंगलवार शाम एक युवक का शव मिला था। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात के बाद शव की पहचान न होने पर पुलिस ने फोटो व वीडियोग्राफी कराकर पहचान को मार्च्युरी में रखवाया गया है। युवक के शरीर पर काली पेंट, हल्की गुलाबी शर्ट, लाल अंडरवीयर पहनी हुई थी। तलाशी में भी ऐसी कोई चीज नही मिली थी। जिससे पहचान होती। एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...