जौनपुर, अप्रैल 9 -- केराकत(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। देवकली गांव के पास बुधवार की शाम करीब सात बजे सीएनजी पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में मिट्टी धसकने से दो मजदूर दब गए, जबकि एक बाल बाल बच गया। मौके पर जेसीबी और मजदूरों की मदद से मिट्टी हटाकर करीब तीन घंटे बाद रात दस बजे तक रेस्क्यू चलता रहा। दबे हुए दोनों मजदूर बिहार के मुजफ्फरपुर के निवासी बताए गए।इंडियन ऑयल-अडानी गैस की पाइपलाइन बिछाने का कार्य विचित्रा कंस्ट्रक्शन के नेतृत्व में चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, देवकली गांव के चौकिया शिवालय के पास जेसीबी से करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। जिसमें तीन मजदूर पाइप लाइन की बेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी धंसकने लगी। यह देख एक मजदूर तो बचकर भाग गया, लेकिन दो मजदूर दब गए। पास में खड़े मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.