बुलंदशहर, मई 13 -- कोतवाली खुर्जा नगर की जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव रामपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास बने पथराई के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिला अलीगढ़ के थाना गोदई क्षेत्र स्थित गांव इस्माइलपुर अतरौली निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के रामपुर गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार की शाम को करीब तीन बजे उनका तीन वर्षीय छोटा बेटा विकास भट्ठे के पास ही बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ ही देर में विकास लापता हो गया। सभी लोगों ने आस-पास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शाम करीब साढ़े पांच बजे विकास बेसुध अवस्था में पथराई के गड्ढे में भरे पानी में तैरता मिला। लोगों ने पानी से विकास को बाहर निकाला। विकास को निजी अस्पताल पहुं...