नोएडा, मार्च 18 -- दादरी, संवाददाता। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की प्रीत विहार कॉलोनी में घर के बाहर गड्ढे में भरे पानी में गिरकर डूबने से बुधवार की दोपहर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक प्रीत विहार कॉलोनी में उमेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका पांच वर्षीय बच्चा देव छपरौला गांव स्थित एक स्कूल में नर्सरी का छात्र था। देव बुधवार की दोपहर स्कूल से घर आया था। इसके बाद वह घर से खेलने के लिए बाहर निकल गया। घर से कुछ ही दूरी पर कॉलोनी से निकलने वाला पानी एक गड्ढे में जमा हो रहा है। खेलते-खेलते देव पानी में गिर गया। पानी में गिरने पर वह डूब गया। इस बीच वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। शोर सुनकर लोग वहां पहुंचे। बच्चे को पानी ...