गड्ढे में बेकाबू कार दीवार से टकराई
रिषिकेष, सितम्बर 7 -- हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर नेपाली फार्म के नजदीक एक कार गड्ढे में अनियंत्रित होकर किनारे पर एक बेकरी शॉप की सुरक्षा दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कार सवार भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मालूम हो कि, ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में बरसात में सड़कों की स्थिति बद से बदतर है। जगह-जगह गड्ढों में वाहन अनियंत्रित हो रहे हैं। रविवार देर रात का यह हादसा भी सड़कों की मरम्मत को लेकर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.