उन्नाव, मार्च 14 -- चकलवंशी। आसीवन के मियागंज सफीपुर मार्ग पर गड्ढे में शनिवार सुबह बाइक फंस कर अनियंत्रित होकर पलटने से पति-पत्नी और दो मासूम बच्चियों सहित चार लोग घायल हो गए। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन राजपूतान गांव के रहने वाले रामचंद्र पुत्र मूलचंद्र शनिवार सुबह पत्नी गीता व बेटियां महक व माही को लेकर लखनऊ जा रहा था। तभी मियागंज कस्बा स्थिति देविन तालाब पुलिया के पास गड्ढे में बाइक फंस कर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दम्पति सहित बच्चियां घायल हो गई। घायलों को ग्रामीणों ने मियागंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.