बागपत, मई 8 -- बागपत। बंटाई पर दी गई जमीन के पैसे लेने लोनी से अपने गांव सिंघावली अहीर आए युवक की बाइक गड्ढे में गिर गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक रातभर रास्ते में ही पड़ा रहा। सुबह युवक का शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंघावली अहीर निवासी अमित पुत्र सुखपाल दिल्ली की कंपनी में जॉब करता था। वह परिजनों के साथ लोनी में रहता था। बुधवार को वह अपने गांव सिंघावली अहीर में बंटाई पर दी गई जमीन के पैसे लेने चाचा के पास आया था। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में ढाबा कर्मी की मौत देर शाम वह पैसा लेकर वापस लोनी जा रहा था। वह रास्ता भटककर कल्याणपुर मार्ग पर पहुंच गया। यहां बाइक अनियंत्रित होने पर वह बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। खून अधिक ब...