शामली, मई 12 -- हसनपुर लुहारी। हसनपुर लुहारी से गांव बाढ मार्ग पर गड्डे के कारण बाइक गिर जाने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक लुहारी हसनपुर से गांव बाढ में जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। लुहारी हसनपुर निवासी सुदंर पुत्र धनसिंह, सावन पुत्र जयराम व गौरव पुत्र भोला एक बाइक पर सवार होकर पास के गांव बाढ़ जा रहे थे। प्रत्यक्षदशि्रयों के मुताबिक तीनों बाइक पर जा रहे थे कि मार्ग में गड्ढे होने के कारण बाइक का पहिया उसमें आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। इससे बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर आयी जहां पर सुदंर की मौत हो गयी। जबकि सावन व गौरव का अस्पताल में इला...