संभल, जुलाई 2 -- मोहल्ला संभल गेट में बुधवार को टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में नगर पालिका की कूड़ा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। इससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे सभासदों ने स्थानीय लोगों के साथ नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित कंपनी पर कार्रवाई की मांग की। टेलीकॉम कंपनी ने केबल बिछाने के लिए सड़क पर कई स्थानों पर खुदाई की थी। आरोप है कि खुदाई के बाद गड्ढों को मानकों के अनुरूप भरने के बजाय केवल मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। बुधवार दोपहर नगर पालिका की कूड़ा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली इनमें से एक गड्ढे में फंस गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सभासद अमन कोरी ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी ने मोहल्ले में नौ स्थानों पर सड़क खोदकर केबल डाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि गड्ढों को सही तरीके से...