मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गोपालपुर से पुलिस ने शुक्रवार को गड्ढे में फंसी एंबुलेंस के चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। एसआई असलम खान के बयान पर प्रतापपुर निवासी चालक आशीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि करजा पुलिस को सूचना मिली कि एक एंबुलेंस चालक गोपालपुर में नशे की हालत में है। इसके बाद छापेमारी की गई। एंबुलेंस गड्ढे में फंसी था। चालक नशे की हालत में एंबुलेंस में पड़ा था। ब्रेथ एनलाइजर से जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...