कौशाम्बी, मार्च 11 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के कंथुवा निवासी 50 वर्षीय श्रीराम निषाद बुधवार की भोर ई-रिक्शा (लोडर) में आलू लादकर रायबरेली जनपद की ऊंचाहार मंडी जा रहे थे।बताया जाता है कि जैसे ही लोडर लेहदरी गंगा पुल को पार कर नवाबगंज थाना क्षेत्र में पहुंचा, सड़क पर गड्ढा होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में श्री राम को गंभीर चोटें आई हैं। उनको सैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...