कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। दुबौली पटखौली होते हुवे तमाम गांवो को जोड़ते हुये सेवरही कस्बा जाने वाली मुख्य मार्ग मरमम्त के छह माह में ही जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहन गुजरते हैं। अवदान टोला दुबौली मार्ग जो पटखौली सुमही रानी होते हुवे लगभग दर्जनों गाँवो को नगर पंचायत सेवरही को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरीह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि छह माह पूर्व ही इसकी मरम्मत कार्य हुई थी। नगर पंचायत द्वारा पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जल जमाव होता है, जिससे सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। वहीं सड़क के किनारे पर्याप्त जगह नहीं होने और जलजमाव होने से दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसको ...