मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- जिगना,मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी के अंतर्गत कामापुर कला गांव के राजापुर मजरे में शनिवार की सुबह नौ बजे दरवाजे पर बने गहरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बालक के मौत के साथ घर का एकलौता चिराग भी बुझ कया। गांव निवासी राममूरत पाल मुंबई में एक निजी फर्म में नौकरी करता है। ढाई साल के बच्चे रबी पाल के साथ पत्नी मनीषा देवी घर पर रहती है। मनीषा सुबह घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी बीच बच्चा खेलते हुए बच्चा गड्ढे में गिर गया। दस मिनट तक बच्चा दिखाई नहीं पड़ने पर मां परेशान हो गई। यह भी पढ़ें- जौला गांव में गड्ढे में गिरने से बच्ची की मौत तब तक आसपास के लोग भी जुट गए। तभी किसी की नजर गड्ढे में डूबे बच्चे पर पड़ी। आनन-फानन में लोग एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने परीक्षण क...