हमीरपुर, मई 12 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बे के बांधुर तिराहे में हुए गड्ढे में गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे आये दिन राहगीर व दुकानदार घायल होने के साथ ही गिट्टी उछलने से वाहनों के शीशे टूट रहे हैं। परेशान स्थानीय लोगों ने मरम्मत कराये जाने की मांग की है। कस्बा बिवांर के बांधुर तिराहा के पास मुख्य सड़क राठ हमीरपुर पर करीब 10 मीटर उखड़कर गड्ढा में बदल गई थी। बीस दिन बाद कार्यदायी संस्था ने रविवार को गड्ढा में बड़ी गिटृटी डालकर डामरीकरण न कर खुला छोड़ दिया। वाहनों के आने जाने पर गिट्टी उछलकर राहगीरों व दुकानदारों को चुटहिल कर रही है। सोमवार शाम तिराहा के पास खड़ी बोलेरो में उछलकर लगी गिट्टी से शीशा टूटकर चूर चूर हो गया था। दुकानदार मालिक यादव, दिनेश अनुरागी, लाला उर्फ राकेश सविता, वीरेंद्र यादव, हीरालाल आदि ने गिट्टी के ऊपर डामरीकरण ...