जौनपुर, अप्रैल 16 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत धर्मापुर में एक गोवंश बुधवार को गहरे गड्ढे में गिर जाने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ कृष्णमोहन यादव और सचिव अखिलेश तत्काल मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने अपनी देखरेख में ग्राम पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित रूप से गड्ढे से बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और उसे सुरक्षित रूप से धर्मापुर गौशाला भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो रही है पशु मोबाइल सेवा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...