सिद्धार्थ, मार्च 13 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के बिस्कोहर-इटवा मार्ग पर महादेव घुरहू गांव के पास बुधवार देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में गिर गई। हादसे में बाइक सवार छात्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायल एक छात्र की गुरुवार को मौत हो गई। एक की हालत नाजुक होने पर उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। तीसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पंचनामा कर शव उन्हें सौंप दिया।डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनिया बुजुर्ग गांव निवासी सफाई कर्मचारी विजय कुमार का 16 वर्षीय पुत्र नीलेश चौखड़ा स्थित ललिता इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। बुधवार रात वह बाइक से अपने दोस्तों चौखड़ा निवासी रजत (20) पुत्र...