बिहारशरीफ, जून 17 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के गंगा बिगहा गांव के पास बुधवार की शाम अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गयी। हादसे में बाइक सवार कोठरी गांव निवासी सतीश चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार की मौत हो गयी। वहीं, सन्नी और तन्नू जख्मी हो गये हैं। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि तीनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। शाम को बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहे थे। गंगा बिगहा गांव के पास सामने से आ रहे चारपहिया वाहन ने चकमा दिया तो बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी। इससे अंकुश की मौके पर ही मौत हो गयी। यह भी पढ़ें- गड्ढे में गिरी बाइक, किशोर की मौत पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (एकंगरसराय से अश...