आदित्यपुर, मई 11 -- गम्हरिया। गम्हरिया रेलवे स्टेशन से मुड़कुम जाने वाली रोड में शनिवार की देर रात एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन मुड़कुम की ओर से स्टेशन की ओर जा रही थी। इसी दौरान नाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नालानुमा गड्ढे में गिर कर एक दीवार में फंस गया। ग्रामीणों के अनुसार दीवार नहीं होने से वाहन पलट जाता। जिससे बड़ा हादसा भी होने की संभावना थी। यह भी पढ़ें- बांका : सब्जियों से भरी पिकअप वैन पलटी, लूटने जुटे लोग यह भी पढ़ें- ट्रक ने चार वाहनों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...