देवघर, फरवरी 15 -- सारवां। देवघर-सारठ मुख्य मार्ग के घोरपरास जंगल लाइन होटल के पास पश्चिम बंगाल ब्रह्मपुर से जमुई बिहार जा रहा फल लदा तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक शनिवार सुबह सड़क किनारे एक आम के पेड़ से टकराकर गड्डे में जा गिरा। दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों द्वारा ट्रक में फंसे चालक व सहचालक को ट्रक से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया। कहते हैं जाको राखे साइयां मार सके न कोई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था। इसमें सवार व्यक्ति के बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। बताया कि ट्रक चालक व सहचालक की पहचान आसनसोल निवासी हिमांशु दास एवं प्रियांशु दास के रूप में की गई है। ट्रक चालक के अनुसार ट्रक में अमरूद एवं बेर लदा हुआ था। बताया कि दुर्घटना के बाद भीड़ में से कुछ लोगों न...