बांदा, अगस्त 30 -- बांदा। बारिश के मौसम में सड़कों पर हुए गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के बांदा अतर्रा मार्ग पर आरटीओ आफिस के पास गड्ढे में बाइक उछलने से शिक्षिका की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की मौतदुर्घटना का विवरण तिंदवारी थाना क्षेत्र के ​गांव ​भिडौरा निवासी ​शिवप्रसाद ने बताया कि वह अपनी 46 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के साथ अपनी ससुराल अतर्रा के गांव नगनेधी में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शनिवार को गए थे। वहां पत्नी ने अपने भाइयों को राखी बांधकर देर शाम करीब सात बजे वह नगनेधी से लौट रहे थे।घटना का परिणाम बांदा-अतर्रा मार्ग पर शहर के आरटीओ आफिस के पास खस्ताहाल सड़क में हु...