फतेहपुर, फरवरी 13 -- विजयीपुर। क्षेत्र के सिलमी गढ़वा ग्राम पंचायत में जलजीवन मिशन के तहत खोदे जाने वाले गड्ढे के प्रति जिम्मेंदारों की लापरवाही के चलते एक साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो गया था। जिसके बाद आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने जिम्मेंदारो की लापरवाही को उजागर करते हुए खबर का प्रकाशन किया, जिस पर खोदे गए गड्ढे के चारो ओर लाल पट्टी लगवाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। सिलमी गढ़वा में महीनो पहले जलजीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदे जाने वाले गड्ढे की पुराई व बेरीकेडिंग न करवाए जाने के साथ ही संकेतांक ने लगवाए जाने के कारण साइकिल सवार के गिरने के पर शुक्रवार के अंक में 'पाइप लाइन को खोदे गड्ढे में गिरा बुजुर्ग घायल' नामक शीर्षक के साथ खबर का प्रकाशन किया। जिस पर जिम्मेदारों ने आनन-फानन गड्ढे के चारो ओर लाल पट्टी लगवाकर बेरिकेडिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.