नोएडा, फरवरी 4 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर समसपुर गांव के नजदीक बुधवार को सड़क पर बने गड्ढे के कारण ट्रैक्टर से जुड़ी मिक्सचर मशीन अनियंत्रित हो गई। मशीन पर सवार श्रमिक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सलेमपुर गांव निवासी अफजाल मजदूरी करते थे। वह बुधवार को काम करने के लिए ट्रैक्टर के पीछे जुड़ी मिक्सचर मशीन पर बैठकर जा रहे थे। जब ट्रैक्टर समसपुर गेट के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर अचानक एक गड्ढा आने से ट्रैक्टर पर लगी मिक्सचर मशीन असंतुलित हो गई। मशीन पर सवार अफजाल उससे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने घायल अवस्था में उनको दनकौर स्थित निम्स अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान अफजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.