भभुआ, मार्च 7 -- रामपुर व कुदरा प्रखंड की करीब 12 हजार आबादी हो रही है प्रभावित वाहनों का परिचालन करने में चालकों को झेलनी पड़ रही है परेशानी (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के आरडी 184 से कुदरा जाने वाला अल्लीपुर वितरणी पथ बदहाल होने लगा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। इस बदहाल पथ की लंबाई 15 किमी. है, जिससे रामपुर प्रखंड के ठकुरहट, लिल्ली, थिलोई, दुबौली, सिसवार, कुदरा प्रखंड के अल्लीपुर, छोटका रमडिहरा, बड़का रमडिहरा, कझार आदि गांवों की करीब 12 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। गड्ढों की वजह से वाहनों का परिचालन करने में चालकों को परेशानी हो रही है। सिसवार के जोखन सिंह, सतेन्द्र सिंह, रिशु सिंह, थिलोई के सुशील कुमार, अमित कुमार ने बताया कि इस पथ में इतने गड्ढे उभर आए हैं कि 25 मिनट की दूरी तय करने में करीब 50 मिनट लग जा रहा है। इस...