सुल्तानपुर, अप्रैल 25 -- अखंडनगर। थाना क्षेत्र में आंबेडकर नगर-जौनपुर मार्ग पर मौजूद गड्ढे में पहिया जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर बगल में स्थित खाई में पलट गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए। स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए जबतक अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि घायल दो अन्य युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत और घायल तीनों युवक बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं किए थे। मृतक युवक शादाब (25) अखंडनगर थाने के हरपुर गांव निवासी इश्तियाक का पुत्र था। हादसे में घायल दोनों युवकों में विशाल पुत्र जिलाजीत एवं ओम प्रकाश, भेलारा गांव के निवासी हैं। दोनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उनका ...