बदायूं, जून 13 -- वन महोत्सव में वृह्द स्तर पर पौधे लगवाने के लिये वन विभाग की ओर से गड्ढा खुदान शुरू करा दिया है। वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी पौधरोपण की तैयारियों में लगे हुये हैं। वन महोत्सव के तहत जुलाई के प्रथम माह में पौधे लगाये जायेंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के लिये 50,46,724 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। इनमें 14 लाख पौधे वन विभाग को लगाना है, बाकी 36,46,724 पौधे विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग के अलावा अन्य विभाग लगायेंगे। इन दिनों जुलाई माह में होने वाले पौधरोपण के लिये गड्ढा खुदान का कार्य चल रहा है।पौधे यह भी पढ़ें- इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित होंगी गया जी की पहाड़ियां शासन से तिथि आने पर एक दिन में ही लक्ष्य के सापेक्ष लगाये जाने हैं। वन विभाग की 27 नर...