गड्ढामुक्त सड़कों, सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने को दिया ज्ञापन
एटा, जून 5 -- भारतीय किसान यूनियन भानू जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ठाकुर ने तीन सूत्रीय समस्याओं के समाधान को एसडीएम पियूष रावत को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार स्वच्छता मिशन चला रही है। प्रशासनिक अधिकारी इसको पलीता लगा रहे हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। उन्होंने कहा कि नगर की चहुंओर डाबर सड़क पर गड्ढे हैं। सड़कों पर जलभराव एवं आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे मुक्ति दिलाई जाए। तहसील क्षेत्र में सरकारी अलग-अलग ग्राम पंचायत की करीब 1000 भूमि पर अवैध कब्जा की जांच कर उन्हें कब्जा मुक्त कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में आकाश गुप्ता एवं अन्य किसान नेता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि पर फलदार पौधरोपण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.