सिमडेगा, दिसम्बर 20 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रेंगारिह थाना क्षेत्र के बाघचट्टा के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान केरसई पहाड़साड़ा रंगाटोली निवासी निशांत मिंज के रुप में की गई। वहीं घायल एफ्रेम बा: भी रंगाटोली गांव का ही है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि निशांत मिंज अपने एक दोस्त के साथ सिमडेगा आ रहा था। इसी क्रम में सामने से आ रही एक वाहन को साईड देने के क्रम में उसका नियंत्रण बाईक पर से हट गया और बाईक गड्ढ़े में गिर गई। जिससे घटनास्थल में ही निशांत की मौत हो गई। सूचना के अलोक में पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...