महाराजगंज, दिसम्बर 6 -- गड़ौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गड़ौरा चीनी मिल में शनिवार दोपहर से गन्ना पेराई शुरू हो गया है। लंबे इंतजार और तैयार खड़ी फसल को लेकर चिंतित किसानों के चेहरों पर अब मुस्कान लौट आई है। मिल के महाप्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि बीते 4 दिसंबर को गन्ना पेराई शुरू की जानी थी, लेकिन अचानक आई तकनीकी समस्या के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। मिल की तकनीकी टीम ने समस्या का समाधान कर लिया है और अब मशीनें सुचारू रूप से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि इस सीजन में गडौरा चीनी मिल ने 60 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। मिल के शुरू होते ही तौल केंद्रों पर किसानों की चहल-पहल बढ़ गई है। किसान आशा जता रहे हैं कि इस वर्ष समय पर पेराई होने से उनकी आय में सुधार होगा। गन्ना विभाग के अधिकारियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.