आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। हरैया ब्लाक क्षेत्र के गड़ेरूआ-हरैया संपर्क मार्ग जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग आए दिन गड्ढो में गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। इसे लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के हरैया गांव स्थित गड़ेरूआ-हरैया संपर्क मार्ग का निर्माण पांच साल पूर्व जिला पंचायत द्वारा कराया गया था। सड़क पूरी तरह से जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। बड़े-बड़े गड्ढे और धूल उड़ने की वजह से लोग परेशान हैं। यहां तक की सड़क की गिट्टियां चारों तरफ बिखरी हुई हैं। जिससे साइकिल, दोपहिया वाहन सवार आए दिन फिसलकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसे लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया। क्षेत्र के प्...